मुंगेर, अगस्त 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेल इंजन कारखाना जमालपुर के अधीन पूर्व रेलवे केंद्रीय संस्थान जमालपुर की ओर से रविवार को रेल कर्मचारियों के बच्चों के बीच ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को सामने रखा। वहीं विभिन्न प्रकार की आकृति उकेरा कर तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता का संचालन एवं परीक्षा नियंत्रण केंद्रीय संस्थान के उपाध्यक्ष सह डिप्टी क्रेन अभिनय कुमार एवं उपाध्यक्ष सह एई संतोष कुमार की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं केंद्रीय संस्थान के सचिव केके भार्गव, जीएमसी कमेटी के...