जमालपुर की डॉ मोना शर्मा को मिला मिथिला रत्न सम्मान
मुंगेर, मई 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका व मुंगेर जमालपुर की रहने वाली डॉ मोना शर्मा को "मिथिला रत्न"से सम्मानित किया गया है। पंडित हरि नारायण झा तथा पं. शिव नारायण झा शैक्षणिक एवं सामाजिक न्यास के वार्षिकोत्सव पर उन्हें शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। डॉ मोना शर्मा मुंगेर जिले के जमालपुर की रहने वाली हैं। उनकी इस उपलब्धि से संस्कृत विभाग सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। सम्मान मिलने पर विभाग में सहकर्मियों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से एमए,नेट, पीएचडी व साहित्याचार्य उपाधि प्राप्त डॉ मोना शर्मा ने कहा, "यह सम्मान पाकर गौरवान्वित हूं। अब मेरा दायित्व और बढ़ गया है। मिथिला की इस पावन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.