मुंगेर, मार्च 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेल निर्माण कारखाना से पीडब्ल्यूआई विभाग को हटाने के निर्णय को लेकर जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस फैसले के विरोध में मोर्चा के संयोजक सह सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर को पत्र लिखकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अपने पत्र में पप्पू यादव ने कहा कि एक ओर संघर्ष मोर्चा जमालपुर रेल निर्माण कारखाना के स्वर्णिम इतिहास को बचाने और इसके विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है, वहीं दूसरी ओर रेलवे के कुछ अधिकारी कारखाना को कमजोर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी अपनी प्रशासनिक कमियों को छिपाने के लिए कर्मचारियों को इसका शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के कुछ कर्मचा...