जमालपुर कारखाना में प्रशिक्षण पूरा कर 93 एक्ट अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को दी गई विदाई
मुंगेर, जून 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल कारखाना जमालपुर स्थित बेसिक ट्रेनिंग सेंटर (बीटीसी) में सत्र 2024-25 के वेल्डर ट्रेड के 93 एक्ट अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन गुरुवार की देर संध्या में किया गया। समारोह उत्साह और भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां प्रशिक्षुओं को सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मुख्य अतिथि उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (उत्पादन) डॉ. अभ्युदय तथा विशिष्ट अतिथि पीटीएस के उप प्राचार्य अवधेश प्रसाद रॉय थे। कार्यक्रम की शुरुआत बीटीसी के मुख्य अनुदेशक मो. आफताब आलम द्वारा अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। समारोह का संचालन वेल्डिंग अनुदेशक सतीश कुमार भारती ने किया। मौके पर डॉ. अभ्युदय ने कहा कि जमालपुर रेल कारखाना देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.