जमालपुर कलां की अनदेखी पर स्थानीय लोगों ने सीवर कार्य रुकवाया
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। जमालपुर कलां ग्राम पंचायत क्षेत्र में सीवर लाइन की अनदेखी को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मित्र विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य को रुकवा दिया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे निर्माण एवं अनुरक्षण शाखा के एई अनूप भंडारी का घेराव कर जमकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि प्रशासन केवल मित्र विहार कॉलोनी तक ही सीवर लाइन डाल रहा है, जबकि इसके आगे स्थित लक्की विहार, संगम विहार, उमा विहार, दुर्गा एंक्लेव, कस्तूरी एंक्लेव, बृजकिशोर एंक्लेव और कुसुम एंक्लेव जैसी कई बड़ी कॉलोनियों को योजना से बाहर रखा गया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सीवर लाइन नहीं डलने से नाराज क्षेत्रवासी स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.