जमालपुर इरिमी और आईआईटी खड़गपुर के बीच 5 साल का समझौता
मुंगेर, सितम्बर 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे के आधुनिक और हाई-स्पीड ट्रेन संचालन को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाने की दिशा में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इरिमी), जमालपुर और आईआईटी खड़गपुर के बीच पांच वर्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। बीते 14 सितंबर 2026 को इरिमी के महानिदेशक अनिमेष सिन्हा और आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती की मंजूरी के बाद समझौते को अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले 8 सितंबर को आईआईटी खड़गपुर में इरिमी के डीन व वरिष्ठ प्रोफेसर प्रेम प्रकाश और आईआईटी खड़गपुर के डीन ऑफ आउटरीच प्रो. स्वागत दासगुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत आईआईटी खड़गपुर में दो सप्ताह का उच्चस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कोर्स ऑन इलेक्ट्रिक सेफ्टी एंड ट्रैक्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.