मुंगेर, अप्रैल 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर का एक वायरल वीडियो में महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को जलाए जाने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। वरीय अधिकारियों की इसकी भनक मिलते ही कार्यालय कर्मियों के बीच खलबली मच गयी है। यहां दो महिलाएं लाल कपड़े में बंधे कागजातों, खतियान सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले करते देखा गया। यह वीडियो गुरुवार की दोपहर की बताया जा रहा है। घटना के दौरान परिसर में मौजूद जनप्रतिनिधियों और रैयतों ने जब महिलाओं से पूछताछ की, तो कार्यालय कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि महिलाएं बिना स्पष्ट जवाब दिए अपने कार्य में लग गईं। इस पूरे मामले ने सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इधर, जमालपुर बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी डॉ. प्रभात रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.