मुंगेर, मई 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सूबे में चले सीओ की लंबी हड़ताल समाप्त होते ही अब अंचलों में जनसुनवाई भी तेज हो गई है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को जमालपुर अंचल कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन कर आम लोगों को राहत पहुंचाना तथा पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान करना रहा। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, जमीन नापी, राजस्व रसीद कटवाने और अतिक्रमण से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी के जनता दरबार में 24 मामलों की हुई सुनवाई बरियारपुर निवासी निर्मला कुमारी ने मोटेशन विवाद को लेकर आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.