मुंगेर, सितम्बर 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईसीआर की दानापुर मंडल अंतर्गत राजेंद्र पुल स्टेशन पर प्री-एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य का 9वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। करीब 21 ट्रेनें नहीं चलीं तो 29 ट्रेनें मार्ग परिवर्तित किया गया। वहीं आज मंगलवार को 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 29 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। इससे किऊल-मोकामा रेलखंड सहित मालदा, भागलपुर, जमालपुर और मुंगेर रेलखंड पर फिर से सीधा असर पड़ेगा। यह जानकारी ईसीआर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने दी है।आज जनसेवा इंटरसिटी, हावड़ा जयनगर समेत 20 ट्रेनें रहेंगी रद्दट्रेन रद्दीकरण में 13029 हावड़ा-मोकामा, 13030 मोकामा-हावड़ा,13031 हावड़ा-जयनगर, 13032 जयनगर-हावड़ा, 13127 कोलकाता-आरा, 13138 आजमगढ़-कोलकाता, 13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर, 13185 सियालदह-जयनगर, 13186 जयनगर-सियालदह, 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर, ...