जमाबंदी में गड़बड़ी के आरोप की जांच शुरू
सहरसा, जून 14 -- सहरसा, संवाद सूत्र। कहरा अंचल कार्यालय में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी पर जमाबंदी अभिलेख में कथित छेड़छाड़ कर दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़ने के आरोप के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रैयत सत्रुघन साह ने वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजस्व कर्मचारी श्रवण कुमार ने उनके दादा के नाम दर्ज जमाबंदी में अनियमित तरीके से हस्तक्षेप करते हुए दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़ दिया, जिससे भूमि स्वामित्व को लेकर विवाद और परेशानी उत्पन्न हो गई है। मामले को गंभीर मानते हुए पीड़ित पक्ष ने अंचल कार्यालय से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई।अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी। अभिलेखों की पड़ताल के साथ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.