मुंगेर, जनवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। डीएम निखिल धनराज ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की पर चलते हुए शनिवार को सदर अंचल में बड़ी कार्रवाई की। जमाबंदी पंजी-2 में गलत तरीके से छेड़छाड़ करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर राजस्व कर्मचारी मो. रजत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएम ने बताया कि, सदर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मो. रजत के विरुद्ध जमाबंदी दस्तावेज में अनियमित हस्तक्षेप की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आलोक में कराई गई जांच में आरोप सही पाया गया। जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि, संबंधित कर्मचारी द्वारा जमाबंदी पंजी-2 में गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मो. रजत को निलंबित करने की कार्रवाई की। इस प्रकरण में डीएम ने तत्कालीन अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, वर्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.