गिरडीह, जनवरी 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मृत रैयतों के नाम पर चले आ रहे जमीन की जमाबंदी को उसके जीवित उत्तराधिकारियों के नाम पर जमाबंदी कायम कराने और आंदोलन की रणनीति बनाने को लेकर मंगलवार को किसान जनता पार्टी की एक बैठक झंडा मैदान गिरिडीह में हुई। बैठक में किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में लगभग 90 प्रतिशत किसानों की जमीन उनके मृत पूर्वजों के नाम पर है। जिस वजह से किसान ना सिर्फ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलनेवाले सालाना 6000 रुपया के अनुदान राशि से वंचित हो जा रहे हैं, बल्कि गरीब किसानों की जमीन को भी पैसे वाले लोग बैक डेट से जाली दस्तावेज बनाकर और अंचल में रिश्वत देकर अपने नाम से जमीन का जमाबंदी कायम करवा ले रहे हैं। गरीब किसान अंचल में मोटा रकम घूस में नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.