बिहारशरीफ, मई 15 -- पीएम, सीएम, डीएम समेत कई को दिया आवेदन हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जमाबंदी नहीं हो रही उनके नाम बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजगीर प्रखंड की पथरौरा पंचायत के मंजैठा में अपने हिस्से की जमीन की जमाबंदी कायम करवाने के लिए रामनंदन प्रसाद 10 सालों से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। थक-हारकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार, डीएम कुंदन कुमार व अन्य अधिकारियों को आवेदन भेजा है। दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारी को जमाबंदी कायम करने का स्पष्ट आदेश दिया है। बावजूद अब तक उनके नाम पर जमाबंदी कायम नहीं की गयी है। यह भी पढ़ें- जमाबंदी कराने के लिए 10 साल से लगा रहे चक्कर उन्होंने अपने ही दो भाइयों पर जबरन अधिकारियों से मिलीभगत कर जमीन की जमाबंदी करवा लेने का आरोप लगाया है। उन्हो...