मधुबनी, अप्रैल 25 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। थाना क्षेत्र अंतर्गत जमानियां छौरही गांव में जो बीते सोमवार को हल्दी समारोह के दौरान सड़क हादसा हुई। उसमें से घायल मो. इस्लाम उर्फ मंटू 75 वर्ष की मौत शनिवार को पटना में इलाज के दौरान हो गई। जानकारी पीड़ित परिजन ने दी है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुराहल है। ज्ञात हो कि घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बेकाबू बाइक सवारों ने सड़क किनारे बैठे मेहमानों को रौंद दिया था। जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोपी छोटू राम को पकड़कर बंधक बना लिया था। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.