जमाना क्लाउड स्टोरेज का, सीसीएसयू मांग रहा पेन ड्राइव
मेरठ, मई 9 -- सीसीएसयू में बीएड कॉलेजों द्वारा छात्रों के वैकल्पिक विषय चयनित करते हुए समस्त रिकॉर्ड पेन ड्राइव में जमा कराने की बाध्यता से नया विवाद उठ गया है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने विवि के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे अव्यवहारिक करार दिया है। फेडरेशन के अनुसार क्लाउड स्टोरेज के युग में विवि दशकों पहले की प्रक्रिया अपना रहा है। जब समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रिकॉर्ड अपलोड कर दिया गया तो फिर इसे पेन ड्राइव में देने की बाध्यता का कोई औचित्य नहीं है। विवि हार्ड कॉपी भी मांग रहा है और उसके विवरण पेन ड्राइव में भी चाहिए। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन यादव एवं महासचिव डॉ.राजीव गुप्ता के अनुसार बीएड परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में 540 कॉलेज शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bihar BEd CET : बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को, 18 तक करें आवेदन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.