जमाना कुछ भी समझे, हमें फर्क नहीं, एक ही युवक से शादी करने वाली तीनों बहनों की दो टूक
हसनपुर (अमरोहा) संवाददाता, जुलाई 24 -- यूपी के अमरोहा में एक युवक को जीवनसाथी चुनने वाली तीन बहनें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तीनों को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हिंदुवादी संगठनों में भी तीनों को लेकर आक्रोश है। पुलिस से भी शिकायत की गई है। इसे लेकर तीनों कोतवाली के बाद सीओ कार्यालय पहुंची। यहां तीनों ने दो टूक कह दिया कि अपनी मर्जी से उन्होंने जीवनसाथी चुना है। अब चाहें जमाना इसे गलत समझे या सही। इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। तीनों ने सनातन धर्म के कई राजाओं-महाराजाओं का उदाहरण भी दिया। तीनों के बयान सुनने के बाद पुलिस ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई फिलहाल नहीं की है। बचपन से एक दूसरे से बेहद लगाव रखने वाली दो सगी और एक मौसेरी बहनों ने बीते रविवार को नगर के एक मंदिर में नजदीकी गांव निवासी एक युवक से शादी की थी। शादी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.