मुजफ्फर नगर, मई 15 -- सिखेड़ा/ जानसठ। रीता पत्नी प्रमोद निवासी सिखेड़ा ने बुधवार को अर्जुन पुत्र विजय, जॉनी और योगेश पुत्रगण लाल सिंह, कपिल पुत्र मांगा के खिलाफ रास्ते में खड़े होकर गाली-गलौज और लाठी डंडे से मारपीट करने की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया था। बुधवार की शाम जब चारों जमानत लेकर घर पहुंचे तो अंकुर पुत्र विनोद, मोहित पुत्र राजू, राजू पुत्र जगदीश और रितु पत्नी प्रमोद कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और बीच बचाव कराया। ग्रामीणों की इकट्ठा होने पर भाग कर चारों पीड़ितों ने अपनी जान बचाई। लाल सिंह ने थाने में पहुंचकर चारों आरोपित अंकुर, मोहित, राजू, रितु के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। ...