सहारनपुर, जनवरी 5 -- सहारनपुर से कांगेस के सांसद इमरान मसूद ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जमानत एक मौलिक अधिकार है और इसका हनन नहीं होना चाहिए। मीडिया से बातचीत करते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज करने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि जमानत मौलिक अधिकार है तो हर व्यक्ति के मौलिक अधिकार को देखा जाना चाहिए। सभी के मौलिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। सांसद ने प्रतिक्रिया की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.