रामपुर, जून 7 -- रामपुर। जमानत से जुड़े दस्तावेजों में हेर-फेर या तथ्यों को छिपाकर जमानत हासिल करना अब संभव नहीं हो पाएगा। इसके लिए जमानत सत्यापन सेल गठित की जाएगी। इससे किसी भी आरोपी-अपराधी के जमानत के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की अब गहराई से छानबीन की जाएगी। दस्तावेज और दर्शाए गए तथ्य अगर गलत पाए गए तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बता दें कि किसी व्यक्ति की जमानत के लिए न्यायालय के सामने जमानतदार प्रस्तुत किए जाते हैं तो जमानत के लिए जमीन, वाहन या अन्य संपत्ति संबंधी जो भी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं, उसके सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। अगर जमीन से जुड़े कागजात हैं तो उसे संबंधित तहसील को सत्यापन के लिए भेजा जाता है। अगर संबंधित कागजात वाहन के हैं तो उसे सत्यापन के लिए परिवहन विभाग के दफ्तर भेजा जा...