जमानत मिलने के बाद फरार हो रहे अभियुक्त, आईजी ने जमानतदार पर कार्रवाई को कहा
भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। नवगछिया पुलिस जिले के विभिन्न थानों में दर्ज और स्पीडी ट्रायल से संबंधित कांडों के अभियुक्त कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार हो गए हैं। 30 जुलाई को आईजी विवेक कुमार के द्वारा नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई। समीक्षा में पाया गया कि स्पीडी ट्रायल से संबंधित कांडों में काफी संख्या में अभियुक्त जमानत मिलने के बाद से फरार हैं। आईजी ने इसे मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने रेंज के तीनों जिले भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिले के पुलिस कप्तान को निर्देश देते हुए कहा है कि फरार हुए अभियुक्तों के जमानतदारों का सत्यापन कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पीडी ट्रायल से संबंधित कांडों में कोर्ट से जमानत पर मुक्त होने के बाद फरार हुए सभी अभियुक्तों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.