नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस वकील की जमानत अर्जी पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिस पर तलाक के एक मामले में अपने पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए कथित तौर पर 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शीर्ष अदालत ने आरोपी वकील की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि वह 'न्यायपालिका को बेच रहा था।'जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने आरोपी वकील की ओर से पेश अधिवक्ता से 'आपने (याचिकाकर्ता ने) खुले बाज़ार में एक जज को बेचने की कोशिश की।' जब पीठ ने जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया तो वकील ने याचिका वापस ले ली। आरोपी ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर जमानत की मांग की। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता ...