बांदा, मार्च 9 -- बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ रेप के आरोपी दस माह पहले ही जमानत पर बाहर आ गए थे। इसके बाद से ही वह किशोरी के पिता से समझौते का दबाव बना रहे थे। हालांकि किशोरी के सुसाइड मामले की पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। पिता का कहना है कि पता नहीं किस बात से बिटिया परेशान थी। वह उससे बता भी नहीं सकी है। उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिल पाया था। सिर्फ खाता खुलवाया गया था। घटना के बाद उसकी शादी में भी अड़चन आ रही थी। नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी के साथ गलत कार्य करने पर गर्भ ठहर गया था। इस संबंध में 22 मई 2024 को गिरवां थाने में दो अलग अलग व्यक्तियों द्वारा कारित घटनाओं का जिक्र किया गया था। इसके बाद पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में तरखरी निवासी लल्ला और महुआ निवासी उर्फ बब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.