गाजीपुर, फरवरी 5 -- गाजीपुर। वर्ष 2001 में उसरी चट्टी कांड में मारे गए मनोज राय हत्याकांड में आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी के साढ़ू मोहीनुद्दीन अंसारी उर्फ तन्नू की गुरुवार को एमपी/एमएलए कोर्ट के जज शक्ति सिंह की कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। वादी पक्ष के वकील ने अदालत से फाइल मुआयना के लिए समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए 9 फरवरी की तिथि तय कर दी। वर्ष 2023 में बिहार के बक्सर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार राय ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वर्ष 2001 में मनोज राय की हत्या मुख्तार अंसारी, गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू समेत अन्य ने मिलकर की थी। मनोज राय मुख्तार अंसारी के साथ ठेकेदारी का काम करता था। पूरे मामले की विवेचना एसआईटी के माध्यम से कराई गई। एसआईटी को इसमें पर्याप्त साक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.