जमानत पर जेल से बाहर आया शातिर चोरी करते पकड़ाया
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहिलवारा खोरमपुर गांव में गुरुवार देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को दबोच लिया। ग्रामीणों के जुटने पर दूसरा साथी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची अजीजपुर नाका पुलिस ने सिउरी गोपीनाथपुर निवासी बिहारी राम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि बिहारी राम एक सप्ताह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। मामले को लेकर गृहस्वामी अमित कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि उनके पिता का 9 जून को निधन हो गया था। गुरुवार को हजामत था। देर रात करीब 12:30 बजे बर्तन की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा कि आरोपित घर में चोरी का प्रयास कर रहा है। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों की मदद से उसे पकड़ लिया गया, जबकि घर के बाहर बाइक पर बैठा दूसरा चोर बाइक छोड़कर भाग गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.