जमानत पर छूटे हत्यारोपी की चाकू घोंपकर हत्या
जौनपुर, मार्च 25 -- जफराबाद(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में जमानत पर छूटे हत्या के एक आरोपी को बदमाशों ने बुधवार को दौड़ा दौड़कर पीटा और चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना स्थल से करीब एक किमी दूर बंदीपुर में लाकर शव को फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जलालपुर के संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान पुत्र अरविंद चौहान बुधवार की दोपहर में बंदीपुर बाजार में स्थित एक शराब ठेके के पास मौजूद था। उसी समय एक दर्जन की संख्या में कुछ युवक पहुंचे और आशीष को दौड़ा लिया। वह जान बचाने के लिए भागकर सिरकोनी गांव में घुस गया। गांव के कई घरों में घुसा लेकिन पीछा किए युवकों की धमकी से लोग सहम गए। अंत में गांव के गुल्लू मौर्य के घर के पीछे मड़हे में आरोपियों ने आशीष को पकड़कर चाकू से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.