गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में जमानत पर छूटे एक आरोपी ने युवती को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लच्छीपुर इंडस्ट्रियल एरिया निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि कुशीनगर जिले के खैरेटिया निवासी आकाश यादव पहले भी तेजाब फेंकने की धमकी दे चुका है और उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता था। इस मामले में वर्ष 2024 में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़िता के अनुसार, जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और तेजाब फेंकने का प्रयास किया था। इस घटना में भी गोरखनाथ पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दोनों मामले वर्तमान में न्यायालय में व...