प्रयागराज, मार्च 21 -- थरवई थानाक्षेत्र के शीतलपुर टिकरी गांव निवासी रंजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि जमानत पर छूटे आरोपी ने पहले उसे जान से मारने की धमकी दी और बाद में साथियों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। रंजीत सिंह के अनुसार, उसने एक मामले में रोहित यादव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद रोहित ने जान से मारने की धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने को कहा। 20 मार्च को घर लौटते समय रास्ते में रोहित यादव, शिवबाबू, विवेक यादव, अमन यादव और अभय यादव ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो भी होने की बात कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...