जमानत पर छूटा प्रेमी किशोरी को लेकर फरार
भदोही, मार्च 31 -- गोपीगंज । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक बार फिर नाबालिग को लेकर एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी गायब हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। छह माह पूर्व एक युवक गांव के ही एक नाबालिक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर लेकर भाग गया था। पुलिस ने काफी खोजबीन कर युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर युवक को जेल भेज दिया था। इस बीच 15 दिन पूर्व जमानत पर छूट कर घर आया। युवक 25 मार्च को पुन: किशोरी को लेकर गायब हो गया। पिता ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.