लखनऊ, मार्च 18 -- लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के बाहर झुंड में दिखे दलाल लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में निजी मेडिकल स्टोरों के दलालों का दखल कम नहीं हो रहा है। बुधवार को दलाल फिर से लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी के ईद-गिर्द नजर आए। जबकि दो दिन पहले पुलिस ने चार दलालों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटते ही बुधवार को दोबारा लारी में दलाल नजर आए। सुरक्षा गार्ड के पास ही झुंड लगाकर खड़े थे। तीमारदारों को अपनी जाल में फंसा रहे थे। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है।लारी कॉर्डियोलॉजी में रोजाना 350 मरीज ओपीडी में देखे जाते हैं। इसके आलावा पुराने मरीज भी दवा लेने के लिए यहां के एचआरएफ काउंटर पर आते हैं। एचआरएफ से मरीजों को 50 से 70 फीसदी तक दवाएं छूट पर मिल जाती हैं। काउंटर पर मरीजों को लंबी कतार का सामना करना पड़ता है। ...