जमानत पर आए हत्यारोपियों और महिला को ग्रामीणों ने पीटा
मधुबनी, मई 10 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही । थाना क्षेत्र के दुदाही गांव में रविवार को उस समय तनाव फैल गया, जब बीते वर्ष हुई मो. गफ्फार साह की हत्या के आरोपी जमानत पर गांव लौटे। आरोपियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। इस दौरान पूछताछ में आरोपियों के जुर्म कबूल करने पर भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने दोनों आरोपियों के साथ एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- जमानत पर आए हत्यारोपियों और महिला को ग्रामीणों ने पीटाहत्या के कारण बीते वर्ष 24 सितंबर को हुए मो. गफ्फार साह हत्याकांड को लेकर गांव में तनाव था। रविवार को ग्रामीणों ने सामाजिक पंचायत बुलाई। पंचायत में पूछताछ के दौरान आरोपी मो. शहीद नदाफ उर्फ बंडल (पिता मो. मंसूर नदाफ) और मो. सेबराती (पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.