हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। मढ़िया पंडित निवासी 52 वर्षीय भूपेंद्र का शव मंगलवार सुबह अपने ही घर के अहाते में टिन शेड में फांसी पर लटका पाया गया। भूपेंद्र पर अपने चाचा रामसहाय की हत्या का आरोप था। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के ही शिवकांत ने आरोप है कि गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के दो पुत्र शिवकांत और शशिकांत तथा पत्नी सुनीता हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.