जमानत पर आए गैंगस्टर को 'दोस्त' ने मार डाला, एक ही लड़की से प्यार ने ले ली जान
नागपुर, अगस्त 21 -- महाराष्ट्र के नागपुर में 27 वर्षीय एक कुख्यात अपराधी की उसके ही दोस्त और साथी गैंगस्टर ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे एक महिला को लेकर विवाद था, जिसके साथ दोनों के प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। घटना शहर के नरेंद्र नगर के सुंदरबन इलाके में हुई। मृतक की पहचान गौरव पंकज रागड़े के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह करीब दो हफ्ते पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती समेत करीब नौ मामले दर्ज थे। वह नागपुर के चर्चित 'गमछू' हत्याकांड में भी आरोपी था। इस मामले में गौरव रामभाऊ राउत और उसके साथी अभिषेक वासनिक पर रागड़े की हत्या का आरोप है। दोनों पर अलग-अलग हत्या के मामलों में भी शामिल होने का आरोप है।दो साल से महिला के साथ रिश्ते में था रागड़े एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.