नोएडा, जून 10 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में दुष्कर्म के मुकदमे की पीड़िता को आरोपी द्वारा लगातार धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद अब उस पर मुकदमा वापस लेने और अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी विकास कुंडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि विकास ने विभिन्न तरह के झांसे देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था。 यह भी पढ़ें- जमानत पर आए आरोपी पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोप आरोपी की धमकियाँ जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी फिर से उसे पर...