अमरोहा, मार्च 28 -- अमरोहा। जमानत खारिज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहम्दी सराय निवासी लक्ष्मण परिजनों और मोहल्ले के लोगों के साथ शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि चार मार्च को मोहल्ले के निवासी महावीर, मोहित, अंकित व अन्य ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी। हमले में वह गंभीर घायल हो गए थे, निजी अस्पताल में अभी तक उपचार चल रहा है, हालत में सुधार नहीं है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन 23 दिन बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों की अंतरिम जमानत भी खारिज हो चु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.