प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़। जेल में बंद शहर के पुराना मालगोदाम रोड निवासी जमील अहमद की जमानत के लिए कोर्ट में फर्जी कागजात लगाए गए। शिकायत पर जांच के दौरान पता चला कि जमील की जमानत के लिए देहात कोतवाली के घाटमपुर निवासी अशोक सिंह ने पैरवी की थी। इसी गांव के पंचम सिंह और उमरपुर के विजय प्रताप सिंह ने उसकी जमानत ली थी। सत्यापन के दौरान जमानत में लगाए गए अभिलेख फर्जी निकले। भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने मामले में अशोक सिंह, पंचम सिंह और विजय प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.