जमानत के लिए भी फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज
वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी। बीते जून में टकटकपुर से गिरफ्तार आईपीएल के सट्टेबाजों में चार आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में फर्जी जमानतदार प्रस्तुत कराए। एक माह पहले जिला जेल से रिहा कर दिये गए। बाद में पुलिस के सत्यापन में फर्जीवाड़ा सामने आया। कैंट पुलिस ने साइबर क्राइम थाना के विवेचक निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद की तहरीर पर चार सट्टेबाजों और आठ फर्जी जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सट्टेबाजों की जमानत रद कराई जाएगी। साथ ही फर्जीवाड़ा के नए केस में भी गिरफ्तारी होगी। कैंट पुलिस और एसओजी ने बीते एक जून की देर रात टकटकपुर स्थित सिद्धी हाइट के बेसमेंट के फ्लैट में छापा मारकर आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। मौके से 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इन 13 आरोपियों में नवी मुंबई के अल्कापुरी रोड स्थित सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.