जमानत के लिए जज तक पहुंचने की कोशिश पर हाईकोर्ट नाराज, न्यायाधीश ने सुनवाई से खुद को अलग किया
प्रयागराज, जुलाई 30 -- Allahabad Highcourt: कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक नया मोड़ आया। कई आरोपियों की ओर से जज तक निजी पहुंच बनाने की कोशिश से नाराज न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने खुद को इन जमानत याचिकाओं की सुनवाई से अलग कर लिया है। मुख्य आरोपी भोला जायसवाल सहित दर्जनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश तक निजी तौर पर पहुंच बनाने के प्रयास पर बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए इसे हाईकोर्ट के इतिहास का काला दिन करार दिया। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर किसी भी प्रकार का बाहरी प्रभाव डालने का प्रयास कानून के शासन की गरिमा पर सीधा आघात है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया और सभी संबंधित मामलों को मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.