जौनपुर, सितम्बर 20 -- जौनपुर, संवाददाता। जमानत कराने का भरोसा देकर राजस्थान के बीकानेर निवासी व्यक्ति से 41 लाख रुपये लूटने के मामले में बक्शा पुलिस ने एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 35 लाख रुपये नगद, लूट का अन्य सामान और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। पुलिस ने फरार दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बीकानेर निवासी जयपाल शर्मा अपने भाई की जमानत के सिलसिले में वाराणसी आए थे। इसी दौरान उनका संपर्क अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन से हुआ। जमानत कराने का भरोसा देकर अधिवक्ता ने उनका विश्वास जीत लिया। पांच सितंबर को जमानत की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह जयपाल को अपने साथ वाराणसी से जौनपुर ले आया।पुलिस के अनुसार जौनपुर में दो जौहरी कारोबारियों से जयपाल को 22 लाख और 19 लाख रुपये, कुल 41 लाख रुपये नगद दिलवाए गए। वापसी के दौरान ...