रांची, मार्च 9 -- रांची, संवाददाता। मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक मामले में अदालत ने आरोपी मनोज पांडेय को फिर से जमानत दे दी है। यह आदेश अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने सोमवार को पारित किया। अदालत ने आरोपी को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर जमानत देने का निर्देश दिया है। साथ ही शर्त रखी गई है कि आरोपी मुकदमे के निपटारे तक हर तारीख पर अदालत में शारीरिक रूप से उपस्थित रहेगा। यह मामला एनडीपीएस केस संख्या 66/2021 से जुड़ा है। जमानत पर चल रहे आरोपी ने 8 जुलाई 2025 को अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके कारण उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी ने बीते 5 फरवरी को अदालत में सरेंडर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.