जमानत का विरोध करने पर दलित महिला से मारपीट, केस दर्ज
फतेहपुर, जून 12 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के राईपुर गांव में एक दलित महिला से जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सोनी देवी पत्नी रोशनलाल ने आरोप लगाया कि 21 मई को कोर्ट में सुमित कुमार चतुर्वेदी की जमानत का विरोध कर घर लौटते समय राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी और अमित कुमार चतुर्वेदी ने रास्ते में रोककर जातिसूचक गालियां दीं तथा गांव से निकालने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.