सहारनपुर, मई 9 -- देवबंद, संवाददाता। जेल से जमानत पर आए युवक का गाजे-बाजे के साथ स्वागत कर गांव में जुलूस निकालने के आरोप में पुलिस ने गांव रणखंडी के 12 युवकों सहित 35 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गांव रणखंडी निवासी रवि राणा, सत्यजीत उर्फ सत्ते, शुभम, आर्यन उर्फ छोटू, रजत उर्फ रज्जी, शेखर, गोल्डी, प्रदीप, अमर, अमन, प्रिंस, सुशील और सुमित के अलावा 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा लिखा है। जिससे ग्रामीणो में आक्रोष है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। ग्रामीणो का आरोप है कि पुलिस ने गांव के एक युवक को कई दिन हिरासत में रखने के बाद अवैध पिस्टल रखने के आरोप में बीती 30 अप्रैल को उसका चालान कर जेल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- पुलिस गश्ती दल पर हमले का आरोपित गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.