जमानत कराकर ससुराल जा रहे व्यक्ति को मारापीटा
बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हिटी। मुंडेरवा पुलिस ने ससुराल जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थानाक्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग निवासी राहुल राय का आरोप है कि 18 जून की रात करीब दस बजे वे जमानत कराकर अपने ससुराल मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पड़री जा रहे थे। रास्ते में मुंडेरवा थानाक्षेत्र के असियापार के पास विपक्षियों ने उन्हें मरापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़री निवासी विजयशंकर, मकरध्वज के अलावा संतकबीरनगर महुली के चेरापुर निवासी विनोद और सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.