जमुई, अप्रैल 16 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में बुधवार संध्या अंडर ट्रायल रिव्यू कमिटी ( विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह ने की। बैठक में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विकास कुमार, डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने भाग लिया। बैठक के संचालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने जिला जज का सहयोग किया। विचाराधीन बंदी समिति हर जिले में नालसा और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर स्थापित की गई है। जिला जज इसके अध्यक्ष होते हैं। समिति का कार्य ऐसे विचाराधीन बंदियों को चिन्हित करना है जो जमानत के हकदार हैं तथा लंबे समय से ज...