जमानतियों के अभाव में जेल में निरुद्ध बंदियों को मिलेगी राहत
आगरा, मई 18 -- जिला कारागार में अधिकार प्राप्त समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को की गई। जिसमें जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों को विधिक सहायता समेत उनके अन्य मामलों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी बैरकों में बंदियों के लिए पीने के ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार प्रथम के मुताबिक बैठक का मुख्य उद्देश्य कारागारों में निरुद्ध ऐसे निर्धन व गरीब बंदियों को चिह्नित कर विधिक सहायता प्रदान करना है जो न्यायालय से जमानत स्वीकृत होने के उपरांत भी अपनी आर्थिक अक्षमता के कारण जमानत राशि (मुचलका) जमा करने में असमर्थ हैं। इस पर जेल प्रशासन द्वारा प्रस्तुत सूची की गहन समीक्षा उपरांत समिति द्वारा पात्रता के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.