जमादार और अनुसेवक से मांगा गया स्पष्टीकरण
पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर। अवैध वसूली संबंधित मामले में मेदिनीनगर नगरनिगम के नगर आयुक्त रंजीत लाल ने दैनिक जमादार विष्णु राम और दैनिक अनुसेवक वीरेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में उल्लेख है कि विगत एक सप्ताह से सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो एवं वीडियो क्लिप से स्पष्ट है कि शहर अंतर्गत अवैध बन रहे भवनों को नोटिस देने की धमकी देने एवं डराने-धमकाने का कार्य कर अवैध राशि की उगाही की गई है। इसके कारण निगम की छवि धूमिल हुई है। नगर आयुक्त ने इस संदर्भ में दोनों को अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.