जमात में आया लखनऊ का किशोर शारदा नहर में डूबा, मौत
लखनऊ, मई 3 -- रहीमाबाद, (लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश में लखनऊ की राजधानी के रहीमाबाद के तिरगवां गांव की बिलाली मस्जिद में तबलीगी जमात में शामिल होने आए लखनऊ के शहादतगंज क्षेत्र के अंबरगंज निवासी 15 वर्षीय अशाज की रविवार सुबह लखनऊ-उन्नाव सीमा पर स्थित शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। कक्षा आठ का छात्र अशाज एक मई को जमात में आया था और रविवार को साथियों के साथ नहर पर नहाने गया जहां तेज बहाव में बह जाने से उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े छह बजे अशाज अपने साथियों सुऐब (18), अरमान (16), इस्माइल (21), अजमत (16), अखलद (16), आसिम (15) और अमन (16) के साथ मस्जिद से टहलने की बात कहकर निकला था। सभी साथी गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर शोभाखेड़ा गांव के पास लखनऊ-उन्नाव जनपद की सीमा पर बहने वाली शारदा नहर में नहाने चले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.