जमात को लेकर अलर्ट, 24 घंटे में कराया जाएगा सत्यापन
हरदोई, जून 3 -- हरदोई। शहर के मुन्नी मियां चौराहा स्थित मरकज में आने वाली जमातों को लेकर प्रशासन और खुफिया विभाग पूरी तरह सतर्क है। सूत्रों के अनुसार पिछले करीब तीन माह से कोई नई जमात यहां नहीं पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी जमात के आने पर उसमें शामिल सभी लोगों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण एकत्र कर संबंधित जनपदों से 24 घंटे के भीतर सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित सदर यह तय करते हैं कि जमात को किस मस्जिद में और कितने दिनों तक ठहराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- जमात में आने वालों पर नजर, प्रशासन चौकन्ना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.