नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग ने कहा है कि दिल्ली में किसी भी तरह का ऊर्जा संकट नहीं है। एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में है। एलपीजी के हालात पर नजर रखने, शिकायतें-जानकारी लेने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है। विभाग ने कहा है कि लोग जमाखोरों व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ 011-23379836 और 8383824659 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। ये नंबर हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चालू रहेंगे। विभाग ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरुण कुमार झा ने बताया कि दिल्ली में लगभग 56 लाख घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। ऐसे में लोगों से आग्रह किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.