प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। जमाखोरी न हो पाए और आम नागरिकों की जरूरतों को देखते हुए पंप संचालकों ने दो पहिया वाहनों में अधिकतम 200 रुपये और चार पहिया वाहनों में अधिकतम दो हजार रुपये का पेट्रोल व डीजल भरा। कुछ लोग दूर जाने की बात कहकर चार पहिया वाहनों में तीन हजार रुपये का डीजल मांगते रह गए, लेकिन पंप संचालकों ने उन्हें स्पष्ट रूप से यह कहकर मना कर दिया कि आगे दूसरे जिले में पंप मिलेंगे, वहां पर भरवा लें। यहां पर जरूरत के अनुसार ही फीलिंग होगी। दोपहर 12 बजे मेयोहॉल पेट्रोल पंप बंद हो गया। शाम चार बजे अलोपीबाग पेट्रोल पंप बंद हो गया था। वहीं शाम सवा चार बजे लाउदर रोड स्थित धान्या पेट्रोल पंप बंद हो चुका था। सभी जगह पेट्रोल व डीजल खत्म होना कारण बताया गया। पंप संचालकों ने बताया कि जिले के दो दर्जन से अधिक पंपों की टंकियों में पेट्रोल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.