जमाखोरी पर लाइसेंस निरस्त होगा
गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। फसल उर्वरकों की जमाखोरी करने वाले कृषि केंद्रों का अब लाइसेंस निरस्त होगा। यह कार्रवाई उर्वरकों की कालाबाजारी और हेरफेर करने वाले केंद्र संचालकों पर भी की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि किसान फसलों में अधिक उत्पादकता लेने के लिए ज्यादा मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करते है। इसका असर उर्वरक बेचने वाले कृषि केंद्रों पर भी पड़ता है। कई बार उर्वरकों की कमी हो जाती है तो कई बार केंद्र ज्यादा दाम में उर्वरकों को बेचने के लिए उर्वरकों की जमाखोरी या कालाबाजारी होने की संभावना होती है। इसको लेकर कृषि विभाग अब कार्रवाई करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.